विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के जिला पटियाला के नाभा दफ्तर में तैनात सीनियर सहायक कुलजीत कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
इस संबंध में ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कुलजीत कुमार को उसके जूनियर सहायक जसविंदर दास की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

