तरनतारन : तरनतारन के नजदीक गांव शेखचक्क में एक स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक आठ साल के बच्चे और बस चालक की मौत हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूल बस ही पलट गई। यह हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। इस हादसे में कुछ बच्चें घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
स्कूल बस SBS स्कूल व कॉलेज की बताई जा रही है। जिस समय यह हादसा हुआ, बस में 12 के करीब बच्चे मौजूद थे। स्कूल बस गांव शेखचक्क की लिंक रोड पर थी।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक आया और दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस बीच सड़क पर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोहरे को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

