इस समय जालंधर के रामा मंडी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जालन्धर देहात क्षेत्र में पड़ते गांव हजारा में स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में आज शाम लाखो रुपये की लूट हो गई।
जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के करीब बैंक में लुटेरे घुस आए। जिसके बाद उन्होंने उन्होंने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया। और वहां पर हवाई फायर भी किया गया।
जिसके बाद वहां से करीब 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहां पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। और लुटेरों का पता लगाने में जुटी है

