जरूरतमंद की सेवा ही मानवता है: ईशा महाजन
कपूरथला(गौरव मढ़िया )हैरिटेज सिटी कपूरथला में नगर निगम द्वारा चलाए गए सेवा कार्य में अनंदा सेवा समिति एनजीओ द्वारा गरीब लोगो को ठंड में कपड़ो की कमी न हो के उदेश्य से वॉल ऑफ काइंडनेस में पुराने कपड़े भेंट किए गए।
इस अवसर पर नगर निगम की कमिश्नर अनपुम कलेर ने अनंदा सेवा समिति एनजीओ द्वारा समाज भलाई के किए जा रहे कार्यो की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यो के लिए सभी को आगे आना चाहिए।नगर निगम की कमिश्नर अनपुम कलेर ने कहा कि जिन कपड़ों को हम बेकार समझकर यूं ही छोड़ देते हैं या उन्हें फेंक देते हैं वे किसी के कितने काम आ सकते हैं
इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।पुराने कपड़ों की अहमियत को समझना है तो वॉल ऑफ काइंडनेस तक जाना होगा।कलेर ने लोगों से अपील की कि अपने घरों में पड़े पुराने कपड़ों को वॉल ऑफ काइंडनेस पर लाकर दें जिससे कोई भी जरूरतमंद इस ठंड में अपने आप को सुरक्षित रख सके।
अनंदा सेवा समिति एनजीओ की ईशा महाजन ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है हमें अपने आसपास समाज,गली,मोहल्ले,कस्बे में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए ओर अपने आपको सौभाग्यशाली समझना चाहिए
कि भगवान ने हमें इस लायक समझा है कि हम किसी की मदद कर सके इस धरती पर भगवान खुद मदद के लिए कभी भी नहीं आते है उसने हम मानव रूपी इंसान को मदद करने के लिए ही भेजा है ताकि सभी लोग खुश होकर समानता से अपना जीवन यापन कर सके।
उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने हमें सामर्थ्य दिया है,तो हमें चाहिए कि भूखें को भोजन,नंगे को कपड़े व अन्य जरूरतमंद की सेवा व सहायता करे।ईशा महाजन के अनुसार जब जरूरतमंद की सहायता की जाती है,
तो उसके दिल से निकली आशिष से भगवान भी प्रसंन होते है और वे मानव सेवा करने वाले उस व्यक्ति को हरी कष्ट से सदैव दूर रखते है।इस अवसर पर सुनीता वालिया,मधु सूद,अंजू वालिया,ऋतू कुमरा,नीना वालिया,रेखा महाजन,सिटी मिशन मैनेजर मेडम तरन्नुम सहित आईटीसी के सदस्य उपस्थित थे।

