भारत सरकार के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ गगनदीप कौर चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रही। डॉ गगनदीप कौर ने युवाओं को मूल कर्तव्यों एवं मूल अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जरूरत मंद लोगों को फ्री लीगल ऐड के बारे मे बताया।

जालन्धर के ज़िला युवा अधिकारी श्री नित्यानंद यादव ने नौजवानों को बीते दिन संविधान दिवस के मौके पर नागरिकों को उनके अधिकार के साथ साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने तथा उनके मन में लोकतंत्र पर विश्वास , लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। नेहरू युवा केन्द्र जालंधर द्वारा “संविधान दिवस कार्यक्रम जालंधर के डॉ. भीम राव अम्बेडकर सरकारी कॉलेज में करवाया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने अधिकारों को पहचानना तथा राष्ट्रीय एकता व एकजुटता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज प्रिंसिपल श्रीमती डॉ चंद्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा साथ ही उनोने बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा महिलाओं की शिक्षा तथा उनके कल्याण से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।
डॉ सुरिंदर सैनी ने भारतीय संविधान की भाषाओं , सैंकड़ो विधि, हज़ारो विधान की विस्तार जानकारी देते संविधान की शपथ दिलायी । साथ ही युवाओं को मुख्याधारा से जोड़ने का आव्हान किया।
इस कार्यक्रम की शुरूआत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे पेंटिंग, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, व सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई। इस कार्यक्रम के दौरान कुलविंदर कुमार,बबीता,गुरप्रीत सिंह, अश्विनी ,सुमित संधू,मैडम सीमा रानी,अनु शर्मा,ममता आदि मौजूद रहे।

