श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को लेकर शोभा यात्रा रूट पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश
जालंधर, 23 जनवरी: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने शोभा यात्रा रूट का दौरा कर आवश्यक कार्यों का जायजा लिया।
नगर निगम की संबंधित शाखाओं के अधिकारियों से शोभा यात्रा के रूट पर होने वाले कार्यों पर चर्चा करने के बाद निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शोभा यात्रा के मार्ग में साफ-सफाई, रोशनी, आवश्यक पैचवर्क, साज-सज्जा आदि की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि संगत की सुविधा के लिए शोभा यात्रा से पहले नगर निगम से जुड़े कार्य करवा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान सभी मैनहोल को अच्छी तरह से ढका जाए और कहीं भी ओवरफ्लो की समस्या न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी बिंदुओं पर समय पर जांच सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत, सुपरडेंट इंजीनीयर रजनीश डोगरा, मनधीर सिंह, कार्यकारी इंजीनीयर जगन्नाथ, डा श्री श्रीकृष्ण, डा.सुमिता अबरोल, डा.राज कमल आदि मौजूद रहे।

