राजस्थान के हनुमानगढ़ में वायु सेना का मिग-21 क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही तकनीकि खराबी के बाद पायलट ने विमान पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे से पहले दोनों पायलट ने खुद को विमान से अलग कर लिया था।
हालांकि विमान के एक रिहायशी इलाके में गिरने से इसकी चपेट में आने से 4 ग्रामीण की मौत की खबर सामने आई है। वायुसेना ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

