हल्का प्रभारी करनजीत सिंह आहली ने सर्कल अध्यक्षों का स्वागत किया
सुल्तानपुर लोधी /कपूरथला (गौरव मढ़िया ) भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करणजीत सिंह आहली के परामर्श से सर्कल अध्यक्षों व महासचिव की नियुक्ति की गई है ।
और उनका जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करणजीत सिंह आहली व जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार नीटू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अपने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है ।और आगे भी करती रहेगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र को अलग-अलग सर्कल में बांट दिया है।जिसमें सुल्तानपुर लोधी सर्कल से डॉ राकेश पुरी प्रधान को नियुक्त किया गया है। जबकि कबीरपुर सर्कल से अध्यक्ष गुरमेज सिंह व तलवंडी चौधरिया सर्कल से अध्यक्ष शमशेर सिंह शेरा को नियुक्त किया गया है।
वहीं सुल्तानपुर लोधी सर्कल से महासचिव चतर सिंह जोशन, कबीरपुर
सर्कल से महासचिव जिंदर सिंह पंडित, तलवंडी चौधरिया सर्कल से महासचिव सुरिंदर सिंह तूड को महासचिव बनाया गया है।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी आहली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए काम किया है उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि केंद्र में केवल मोदी सरकार है। जिन्होंने हमेशा गरीब वर्ग की बात की है। और भारत को आगे बढ़ाने की सोचा है। इस अवसर पर सुल्तानपुर लोधी सर्कल के अध्यक्ष डॉ. राकेश पुरी ने पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह खोजेवाल, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करणजीत सिंह आहली, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार नीटू का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
और विश्वास दिया कि वह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी करणजीत सिंह आहली के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे।इस अवसर पर क्षेत्र प्रभारी करणजीत सिंह आहली एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार नीटू ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

