6 अक्तूबर तक ई.डी. की हिरासत में, शराब कारोबारी समीर महेंद्रू
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित
अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में शराब कारोबारी समीर महेंद्र
को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र इंडोस्पिरिट्स नामक कंपनी
के प्रबंध निदेशक हैं। पूछताछ के बाद समीर महेंद्र को धन शोधन निवारण अधिनियम के आपराधिक प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया। महेंद्र
को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 6 अक्तूबर तक ई.डी. की हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले की जांच सी.बी.आई. भी कर रही है। एक दिन पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) पर ने व्यवसायी विजय नायर को भी गिरफ्तार किया था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में आरोपी हैं।

सी.बी.आई. द्वारा प्राथमिकी के आधार पर ई. डी. ने धन शोधन का मामला दर्ज किया है और अब तक दोनों एजैंसियों ने इस मामले में कई जगह छापेमारी भी की,महेंद्र ने सिसोदिया के करीबियों को कथित तौर पर 4 से 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया। पांडेय शराब के लाइसैंस से प्राप्त लाभ
को आरोपी लोक सेवकों तक पहुंचाने में लिप्त थे। सी.बी.आई. का आरोप
है कि अरोड़ा के प्रबंधन वाली कंपनीराधा इंडस्ट्रीज ने महेंदू से एक करोड़
रुपए लिए थे। एजैंसी ने दावा किया है कि अरुण रामचंद्र पिल्लै समीर
महेंदू से अनुचित तरीके से पैसों का लाभ लेकर विजय नायर के जरिए उसे आरोपी लोक सेवकों तक वहीं केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के बाद पॉपलर पहुंचाता था। कोर्ट ने विजय नायर को 5 दिन के सी.बी.आई. रिमांड पर भेज दिया है।

