खेल उद्योग संघ पंजाब द्वारा कल 20 जनवरी को थाली बजाओ सरकार जगाओ धरना प्रदर्शन हेतु आज शाम संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें खेल उद्योग संघ पंजाब के कन्वीनर विजय धीर एवं सह कन्वीनर परवीन आनन्द एवम रमेश आनन्द के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कारोबारियों ने हिस्सा लिया।
कारोबारी नेता रविंदर धीर द्वारा कहा गया कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनावों से पूर्व पंजाब भर के कारोबारियों से मिल कर जो वादा किया था कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम व्यापारियों को कारोबारियों को कारोबार करने के लिए खुला माहौल उपलब्ध कराएंगे और इंस्पेक्टर राज का खात्मा करेंगे।

उसके उल्ट राज्य सरकार के सभी विभाग सड़कों पर हैं और व्यापार कारोबार करना मुश्किल हो गया है। इसी कारण पंजाब से बड़े स्तर पर उद्यमी उत्तर प्रदेश के लिए पलायन कर रहे हैं। लघु उद्योगों एवं छोटे कारोबारियों को रोज परेशान किया जा रहा है।
वैट असेसमेंट हेतू वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लटकाई जा रही है। जीएसटी विभाग की छापेमारी जारी है। राज्य सरकार को जगाने हेतु यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खाली थालिया बजाकर रोष प्रकट किया जाएगा।
इस मौके पर संपर्क अभियान में मुख्य रूप से ललित साहनी, प्रेम उप्पल, विपन प्रिंजा, शाम सुंदर महाजन, संदीप गांधी, अरविंद खन्ना, बाल किशन, अशोक कत्याल, राजिंदर चतरथ, अनिल साहनी, राहुल कोहली, गौरव सालगोत्रा, लोकेश देव, शाम शर्मा, राजीव महाजन, अमित कुमार, सर्वजीत सिंह, चतर सिंह, घनश्याम, हरप्रीत शर्मा, चंद्र मोहन, राहुल शारदा, सुनील सचदेवा, मुकेश कपूर आदि शामिल हुए।

