By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर सीएम ने किया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर सीएम ने किया रवाना
JalandharTopics

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर सीएम ने किया रवाना

Talk Hindustan
Last updated: 2023/02/04 at 5:37 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर सीएम ने किया रवाना
SHARE
मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को श्री गुरु रविदास जी के दर्शाए मार्ग पर चल कर सामाजिक बुराईयां जड़ से खत्म करने का न्यौता
श्री गुरु रविदास जी की तरफ से दिखाए रास्ते पर चलते हुये समान समाज की सृजना करने के लिए अथक प्रयास कर रही है राज्य सरकार
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा
जिन नेताओं के पास ऐसे समागमों में हिस्सा लेने का समय नहीं था, उनको अब लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया

जालंधर, 4 फरवरीःपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को श्री गुरु रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील करते हुये समाज में फैली अलग-अलग सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने का न्यौता दिया।

Contents
मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को श्री गुरु रविदास जी के दर्शाए मार्ग पर चल कर सामाजिक बुराईयां जड़ से खत्म करने का न्यौताश्री गुरु रविदास जी की तरफ से दिखाए रास्ते पर चलते हुये समान समाज की सृजना करने के लिए अथक प्रयास कर रही है राज्य सरकारपोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा जिन नेताओं के पास ऐसे समागमों में हिस्सा लेने का समय नहीं था, उनको अब लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले अपने विचार सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की पवित्र वाणी समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया। भगवंत मान ने कहा कि यह वाणी समाज को पेश समस्याओं से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुये राज्य सरकार समानता वाले समाज की सृजना करने के लिए अथक यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी और बाबा साहेब डा. बी. आर. अम्बेडकर जी की तरफ से दिखाए समानता के मार्ग अनुसार राज्य सरकार शिक्षा और सेहत क्षेत्रों को प्रमुख प्राथमिकता दे रही है। भगवंत मान ने कहा की राज्य के स्कूलों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और मानवीय साधनों के साथ लैस किया जा रहा है जिससे समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा दी जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करके ही गरीबी को दूर किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान इस बात को यकीनी बनाना है कि नौजवान नौकरी की खोज करने वालों की बजाय नौकरी देने वाले बनें। भगवंत मान ने कहा कि प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब की सृजना करने के लिए यह समय की जरूरत है।


मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि बदकिस्मती से राज्य की सत्ता पर काबिज लोगों ने अपने स्वार्थी राजनैतिक हितों के लिए लोगों को बेरहमी से लुटा। उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों की भलाई के लिए रखे फंडों की भी लूट की गई। हालांकि, भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं की तरफ से लुटा गया एक-एक पैसा उनसे वसूल किया जायेगा।


मुख्यमंत्री ने इस पवित्र मौके पर लोगों को बधाई देते हुये श्री गुरु रविदास महाराज जी के दिखाये मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और शिक्षाएं मानवता को समानता वाले समाज की तरफ सीध देती हैं। भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी- एक महान आध्यात्मिक दूत और समाज के गरीब और बेसहारा वर्गों के मसीहा, ने हमें नेक जीवन जीने का उपदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ‘प्रकाश उत्सव’ ऐसे समाज की सृजना करने के कार्य के लिए अपने आप को समर्पित करने का मौका है जहां हर मानव बिना किसी भेदभाव के स्वाभिमान और गौरव के साथ जीवन व्यतीत करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जात-पात, नस्ल, रंग, धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर सामूहिक तौर पर गुरु जी का प्रकाश उत्सव मनाएं। भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने विनम्रता और मानवी सम्मान की भावना को मूर्तिमान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का महान संदेश सदियों से समूचे समाज के लिए ज्ञान का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और शिक्षाएं हमें हमेशा ऐसे मानवता भरपूर समाज की सृजना करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी जहां हर व्यक्ति को उसकी जाति, नस्ल, धर्म या लिंग की प्रवाह किये बिना बनता मान-सम्मान दिया जाता है। भगवंत मान ने आगे कहा कि श्री गुरु रविदास जी की तरफ से दिया गया प्यार, दया और बराबरी का संदेश आने वाले समय में भी हमें समर्पण और श्रद्धा के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह सम्मान वाली बात है कि वह महान गुरूओं, शहीदों, संतों और पीरों से सम्बन्धित अलग-अलग समागमों में शमूलियत करते हैं। हालांकि, भगवंत मान ने कहा कि उनको यह देख कर हैरानी हुयी है कि ऐसे ज़्यादातर स्थानों पर उनका यह कह कर स्वागत किया जाता है कि वह इस समागम का हिस्सा बनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के पास ऐसे समागमों में शामिल होने का समय भी नहीं था, उनको अब लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इससे पहले विधायक शीतल अंगुराल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समागम के दौरान शोभा यात्रा के प्रबंधकों की तरफ से मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, बलकार सिंह, रमन अरोड़ा और इन्द्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल और अन्य भी उपस्थित थे। इस शोभा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी , पूर्व एमपी महिंदर सिंह केपी, विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक सुशील रिंकू , एस सी कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला, पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह, विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी वा अन्य लोग मौजूद थे

——– –

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंचायत का फरमान: दुल्हन नहीं पहनेगी लहंगा, 12 बजे से लेट होने पर बरात को होगा 11 हज़ार रुपए जुर्माना पंचायत का फरमान: दुल्हन नहीं पहनेगी लहंगा, 12 बजे से लेट होने पर बरात को होगा 11 हज़ार रुपए जुर्माना
Next Article पंजाब सरकार ने पंजाब के जिला बोर्ड, कार्पोरेशन और मार्किट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट पंजाब सरकार ने पंजाब के जिला बोर्ड, कार्पोरेशन और मार्किट कमेटियों के चेयरमैन नियुक्त, देखें लिस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?