By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कपूरथला में भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंका पुतला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > कपूरथला में भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंका पुतला
JalandharTopics

कपूरथला में भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंका पुतला

Talk Hindustan
Last updated: 2023/01/11 at 7:40 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
कपूरथला में भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंका पुतला
SHARE
राज्य का प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया है : खोजेवाल

कपूरथला( गौरव मढ़िया )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के दिशानिर्देश पर बुधवार को भाजपा नेताओ ने पंजाब के आम लोगों को पीसीएस अधिकारिओ की हड़ताल रूपी छूटी पर जाने से हो रही परेशानी के खिलाफ जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।खोजेवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप)सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य का प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।खोजेवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की अदूरदृष्टि के कारण राज्य प्रशासन का अभूतपूर्व पतन हुआ है।आप नेतृत्व पूरी तरह से विफल हो गया है।

उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।प्रदेश में हर रोज हो रहे मर्डर इसके गवाह हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने पंजाब की जनता को रंगला पंजाब देने का झूठा वादा कर सूबे की सत्ता हथिया ली।

जब से इन्होंने सत्ता संभाली है तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री मान ने रंगला पंजाब तो नहीं बल्कि जनता को दंगला और लहुलुहान पंजाब दिया है।उन्होंने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टर और अपराधी रोज़ाना सरेआम हत्याएं,डकैतियां,लूटपाट,गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

पहले अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सहित चार और कब्बडी खिलाड़ियों की हत्या,फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब एक कांस्टेबल की हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा कि सरेराह लोगों का कत्ल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है।

पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी।खोजेवाल ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है।उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो।

इस विरोध प्रदर्शन में ओम प्रकाश बहल,यग दत्त ऐरी,शाम सुंदर अग्रवाल,उमेश शारदा,मनु धीर,राजिंदर सिंह धंजल,कमल प्रभाकर,कपिल धीर,जगदीश शर्मा,कपूर चंद थापर,लकी सरपंच,अश्विनी तुली,इंद्रजीत पसरीचा,प्रदीप सिंह कुलार,विवेक सिंह बैंस,गौरव महाजन,पीयूष मनचंदा,पवन धीर,धर्मपाल महाजन महेंद्र सिंह ब्लेयर,नरेश महाजन,राजेश मनन,अनिल कुमार राजन,रंजीत सिंह बीबरी,संजीव भंडारी,करनैल सिंह,सुभाष चंद्र शर्मा,करण मान,नरेश सेठी,आभा आनंद,कुसुम पसरीचा,नीरू शर्मा,वीर सिंह मठारू,धर्मपाल बजाज,रिंपी शर्मा,साहिल शर्मा,सुशिल भल्ला,निखिल पूरी,त्रिप्ता रानी,गुरजीत कौर,सिमा रानी,नरिंदर सिंहदीपक कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article FCI घोटाले में CBI का बड़ा Action, पंजाब समेत 3 राज्यों में की Raid, 60 लाख रुपये बरामद FCI घोटाले में CBI का बड़ा Action, पंजाब समेत 3 राज्यों में की Raid, 60 लाख रुपये बरामद
Next Article गांव घुडका में 5100 नवजात बच्चियों की मनाई गई लोहडी गांव घुडका में 5100 नवजात बच्चियों की मनाई गई लोहडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?