खरड़ में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई, भाभी को मौत के घाट उतार दिया। फिर दोनों के शव के साथ दो साल के भतीजे को जिंदा रोपड़-भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वारदात गांव हरलालपुर के झुग्गियां रोड स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतबीर सिंह (35) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, नहर में फेंके बच्चे की पहचान अनहद के रूप में हुई है।
इस घटना को आरोपी लखबीर सिंह लक्खा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दोस्त फरार है। वारदात में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और कार की बरामदगी हो गई है। गुरुवार को मृतक अमनदीप कौर का शव मोरिंडा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से बरामद कर लिया गया। सतबीर सिंह का शव अब तक नहीं मिला है। अनहद की भी तलाश जारी है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने बड़े भाई सतबीर सिंह (32), उसकी पत्नी अमनदीप कौर (29) और उनके दो साल के बेटे अनहद की हत्या कर दी है। आरोपी ने पहले अपनी भाभी को गला घोट कर मारा और उसके बाद, जैसे ही उसका भाई ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो उसकी कुल्हाड़ी से वार से हत्या कर दी।
बाद में दोनों शवों को भाई की ही स्विफ्ट गाड़ी में रखकर रोपड़ नहर में फेंक आया। इसी तरह 2 साल के मासूम को मोरिंडा नहर में जिंदा ही फेक दिया। हालांकि, इस पूरे मामले में आरोपी लखबीर के साथी गुरदीप सिंह ने भी साथ दिया है, जो फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने एफआई दर्ज कर ली है। हालांकि, आरोपी लखविंदर अपना पूरा बयान दर्ज करने में असमर्थ है। लेकिन प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह सारा कुछ पारिवारिक कलह के चलते किया गया है। लेकिन, तिहरे हत्याकांड की असल वजह क्या है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

