पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर शिअद के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने वीडियो में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है।
इस घटना के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस्तीफा दे दिया और मुख्यमंत्री मान ने चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम मान ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

