पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के घर पर विजिलेंस ब्यूरो ने छापेमारी की है। चंडीगढ़ से विजिलेंस विभाग की टीम ने अमृतसर में पूर्व डिप्टी सीएम के घर पहुंची है। विजिलेंस की टीम ने घर में प्रॉपटी के कागजों की जांच की है। वहीं प्रॉपर्टी असेसमेंट भी की गई है।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीेमें पूर्व डिप्टी सीएम के होटल और फार्म हाऊस पर पहुंची। SSP विजिलेंस वरिंदर सिंह ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। भविष्य में भी जो प्रॉपर्टियां सामने आएंगी, उनकी भी जांच की जाएगी।
SSP वरिंदर सिंह ने कहा कि आज टीमें उनके फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी पहुंची है। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से दिसंबर, 2022 को पूर्व डिप्टी सीएम के घर पर नोटिस दिया गया था। उसमें उन्हें आय संबंधी जानकारी व ब्योरा पेश करने के लिए कहा गया। इसमें 2017 से 2022 तक की आय की जांच की बात कही गई। इस दौरान उनसे उनकी प्रॉपर्टी का ब्योरा भी मांगा गया।

