फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव खाईफेमीकी के पास शुक्रवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और तूफान जीप की भिड़ंत में तीन अध्यापकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में शामिल टीचर मनिंदर कौर की कुछ दिन पहले ही मंगनी हुई थी।
जबकि दूसरी टीचर कंचन चुघ के दो और 7 साल के बच्चे हैं। तीसरे मृतक का नाम प्रिंस है। यह सभी लोग जलालाबाद से तूफान जीप में तरनतारन जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अपनी ड्यूटी करने जा रहे थे। हादसा बारिश के चलते हुआ है। जिससे गाड़ी स्लिप हो गई और सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। सभी शिक्षक जलालाबाद के रहने वाले हैं।

