कपूरथला से पत्रकार गौरव मढ़िया की रिपोर्ट
वीरवार के दिन कपूरथला के एक गांव मनसूरवाल में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कपूरथला सिविल और पुलिस प्रशासन जो की गांव की एक जमीन की निशानदेही करने गए थी

जिस को ले कर दो पक्षों में झगड़ा था पर उस पर निशानदेही को ले कर जब प्रशासन की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर पहले से कब्जे पर बैठे हुए प्रवासी लोगो ने प्रशासन की इस कारवाई का विरोध किया और उन के काम को रोका जिस के चलते पुलिस कर्मचारियों और प्रदर्शनकारी लोगो के बीच धक्का मुक्की हुई

मौके पर पहुंचे नयाब तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोप लगाया की लोगो ने उन के कर्मचारियों के इस दौरान कपड़े भी फाड़े पत्थरबाजी भी की और उन पर तेल डाल कर उन्हे मारने की कोशिश की है जिस के चलते उन्हों ने जिला पुलिस मुखी से मामला दर्ज करने की मांग की है

