कपूरथला(गौरव मढ़िया )हलके राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर राजस्व माल रिकॉड से छेड़छाड़ कर सोहन लाल पुत्र हरी राम निवासी गांव तरलोकपुर की जमीन हड़पने के मामले को लेकर कपूरथला हलके के सेवादार अवि राजपूत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल से मुलाकात की।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल को मांग पत्र दिया गया।मांग पत्र में जमीं के मालिक सोहन लाल पुत्र हरी राम निवासी गांव तरलोकपुर जिला कपूरथला ने बताया कि साधु सिंह पुत्र धन्ना सिंह,गुरबचन कौर पत्नी साधु सिंह,परमजीत सिंह सोनू पुत्र साधु सिंह निवासी नूरपुर रोड डिफेंस कॉलोनी जिला कपूरथला,सुरिंदरपाल उर्फ शिंदी पुत्र महिंदरपाल निवासी अजीत नगर नजदीक जीटीबी स्कूल कपूरथला जीत सिंह पुत्र पुत्र बारू राम निवासी गांव ठठा जिला कपूरथला ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ कर मेरी जमीन हड़प ली है।
इस संबंध में मैंने अर्जी देकर कर न्याय की गुहार लगा चूका हूँ।इस संबंध में डीएसपी स्पेशल ब्रांच क्रिमिनल इंटेलिजेंस ने अपना आवेदन तहसीलदार साहिब कपूरथला को पत्र संख्या 760 दिनांक 30.07.2021 को मामले कि जांच करवा कर भेजने को लिखा है।जो अभी भी कॉन्गो हरदीप सिंह के पास पड़ा है और उनके द्वारा अभी तक रिकॉड की जांच नहीं की गई है।सोहन लाल ने कहा कि मैं न्याय के लिए बार-बार चक्कर लगा रहा हूं
जिस कारण मुझे मानसिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे उक्त व्यवहार से दुखी होकर उन्होंने मामले की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर को यह ज्ञापन दिया है।उन्होंने यह भी मांग की कि राजस्व विभाग को तत्काल इस मामले की जांच कर न्याय दिलाने का आदेश दिया जाए और अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं और अकाली दल कपूरथला की पूरी टीम और हलके के सेवादार अवि राजपूत के नेतृत्व में संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ेगा और मजबूरन राजस्व विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना पड़ेगा।
जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर अवि राजपूत ने कहा कि सोहन लाल अकाली दल का पुराना कार्यकर्ता है और उसके साथ या हलके के किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिन भी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से सांठगांठ कर राजस्व रिर्काड से छेड़छाड़ कर जमीन का मालिकाना हड़पने का प्रयास किया है,
इनके खिलाफ जल्द जल्द से कार्रवाई कर सोहन लाल को न्याय दिलाया जाए।इस अवसर पर पार्षद अशोक भगत,कैप्टन लखबीर सिंह अजित नगर,तजिंदर लवली,सुमित कपूर,राजा,राजेश,राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

