जालंधर 18 अक्टूबर :-(टॉक हिंदुस्तान) हमेशा यूनिवर्सिटी में पहली पोज़िशनें, पीसीएस में छात्रों के लगातार चयन, स्पोर्ट्स, अन्य गतिविधियों और पंजाब के बेस्ट लॉ कॉलेज के लिए जाने जाते सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों ने एक बार भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था का नाम चमकाया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कॉलेज स्टाफ, छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए बताया कि हरियाणा जुडिशल सर्विस के परिणामों में संस्था की दो छात्राओं जसमीत कौर ने 36वां और मनजोत कौर ने 38वां रैंक प्राप्त किया है।
कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि बी.ऐ एलएलबी की दोनों छात्राओं ने जनरल केटेगरी में परीक्षा पास की है। छात्राओं जसमीत और मनजोत ने कॉलेज मैनेजमेंट और अध्यापकों को धन्वाद करते हुए कहा कि कॉलेज द्वारा मिली सही गाइडेंस और परीक्षा की ट्रेनिंग से वह इस सफलता को प्राप्त कर पाए हैं उल्लेखनीय है कि इस कॉलेज से पहले बहुत छात्र जज, देश के विभिन्न न्यायालय में एडवोकेट के रूप में बेहतरीन नाम कमा काम कर रहे हैं। चेयरमैन चोपड़ा दूसरे छात्रों को मेनहत कर अभिभावकों का नाम चमकाने को कहा।

