लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। अधिकतर राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा में और कांग्रेस में अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस बीच पंजाब की शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने अपने 7 सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अकाली दल ने पटियाला की सीट से परनीत कौर के खिलाफ एनके शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं
| लोकसभा सीट | उम्मीदवार का नाम |
| गुरदासपुर | डॉ. दलजीत सिंह चीमा |
| अमृतसर | अनिल जोशी |
| श्री आनंदपुर साहिब | प्रेम सिंह चंदूमाजरा |
| फतेहगढ़ साहिब | बिक्रमजीत सिंह खालसा |
| फरीदकोट | राजविंदर सिंह |
| संगरूर | इकबाल सिंह झूंडा |
| पटियाला | एनके शर्मा |
बता दें कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल तीन दशक बाद भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ने जा रही है। यही कारण है कि पार्टी अलग-अलग सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतार रही है। अकाली दल को उम्मीदवार तलाशने में मुश्किलें हो रही है। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का शिरोमणि अकाली दल में विलय होने के बाद से संगरूर पार्टी मजबूत हुई है। बता दें कि देश में 7 चरणों में वोटिंग की जाएगी, पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए 1 जून को वोटिंग की जाएगी।

