पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई हैं लुधियाना में अकाली दल के पूर्व नेता वा पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर पर लूट हुई है। इसी लूट की वारदात को उनके नौकर ने ही अंजाम दिया है। घर पर पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उनकी पत्नी, बहन और एक नौकरानी मौजूद थी।
रात में नौकर ने सभी को खाने में नशीला पदार्थ खिला वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नौकर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूर्व मंत्री समेत सभी को बेहोशी की हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व मंत्री का आवास पक्खोवाल रोड पर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। जगदीश सिंह गरचा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरकार में मंत्री रहे हैं।

