पंजाब के संगरूर जिले के शादीहरी गांव में अपने बेटी के घर घरेलू कलेश का मसला सुलझाने आए बाप-बेटे की उनके दामाद ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कार्रवाई आरंभ कर दी।
जानकारी अनुसार गांव शादीहरी में डबल मर्डर की घटना बुधवार देर रात सामने आई है, जिससे इलाके में गांव शादीहरी के अमरीक सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर लखबीर सिंह व साले जगसीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।
गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला जिले के बसी रसोली के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से कलेश रहता था।बीती रात उसके ससुर लखबीर सिंह और साला जगसीर सिंह झगड़ा सुलझाने के लिए उसके गांव शादीहरी पहुंचे। यहां बातचीत दौरान झगड़ा बढ़ गया, जिसके कारण गुरविंदर सिंह ने गुस्से में आकर अपने ससुर लखबीर सिंह व साले जगसीर सिंह पर गोलियां चला दीं।
जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच दिड़बा थाने के तहत आने वाली चौकी कौहरियां के पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

