By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब में RPG बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा, तरनतारन हमले से जुड़े तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > पंजाब में RPG बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा, तरनतारन हमले से जुड़े तार
Punjab

पंजाब में RPG बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा, तरनतारन हमले से जुड़े तार

Talk Hindustan
Last updated: 2022/12/27 at 9:20 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
पंजाब में RPG बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा, तरनतारन हमले से जुड़े तार
SHARE

पंजाब पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तरनतारन में पुलिस ने तीन लोगों को आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। 10 दिसंबर को तरनतारन के थाना सरहाली पर आरपीजी से हमला हुआ था। पुलिस ने अब इस मामले में आतंकी लखवीर सिंह लंडा मॉड्यूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस में मौजूद यादविंदर सिंह द्वारा नियंत्रित सब मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर 10 दिसंबर की रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। हमले के वक्त थाने में एसएचओ समेत करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह आरपीजी पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया था कि हमले का मास्टरमाइंड लखवीर सिंह लंडा है। वह कनाडा में छिपा बैठा है। पुलिस को इस आतंकी की लंबे अर्से से तलाश है। डीजीपी ने बताया कि उसने यूरोप के अपने दो हैंडलर सतबीर सत्ता और गुरदेव जस्सल के माध्यम से इस हमले को अंजाम दिया। इन लोगों की कड़ी अजमीत सिंह से जुड़ी है। इन दिनों वह गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है। आरपीजी हमले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल को दिया बड़ा झटका, कई शिअद दिग्गजों ने थामा कमल भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल को दिया बड़ा झटका, कई शिअद दिग्गजों ने थामा कमल
Next Article भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीनिवासुलु से की मुलाकात भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीनिवासुलु से की मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?