पंजाब के मोगा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। लुधियाना जा रही बरात हादसे का शिकार हो गई। बरातियों की कार एक खड़े ट्राले में जा भिड़ी। जानकारी के मुताबिक दूल्हा समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
वहीं एक घायल को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। बरात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल जा रही थी। हादसा मोगा के अजितवाल के पास हुआ है। हादसे में दूल्हा सुखबिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह और चार साल के बच्चे अर्शदीप की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए
मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, घटना की जानकारी परिवार को भी दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरात वाली कार की
टक्कर एक खड़े ट्रक से हुई है। मरने वालों में दुल्हा भी है। घटना में जख्मी 3 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है । हादसा रविवार को सुबह 5 बजे हादसा हो गया।

