कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अमृतसर साहिब आ रहे हैं। ये दौरा उनका निजी दौरा बताया जा रहा है, आज करीब साढे़ दस बजे गुरुनगरी पहुंचेगे। कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का श्री हरमंदिर साहिब जाने का भी कार्यक्रम है।
उन्होने बताया कि पार्टी की ओर से हिदायतें की है कि राहलु गांधी के निजी कार्यक्रम में कोई भी नेता शामिल नहीं होना चाहिए। इसलिए कोई भी पार्टी नेता राहुल गांधी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगा। राहुल गांधी अलग अलग धार्मिक स्थानों पर भी माथा टेकेंगे
राहुल गांधी को खैरा के विरुद्ध आप सरकार की कार्रवाई के अलावा पार्टी के उन नेताओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिनके खिलाफ आप सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करते हुए उन्हें जेल में डाला है।
खैरा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी एतराज जता चुके हैं और राहुल गांधी के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए मांग की जीयेगी, इस बात को लेकर भी आज राहुल गांधी खैरा के संबंध में भी कोई बयान दे सकते हैं

