पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। पीएसईबी की कक्षा पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपनी कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल 2023 तक सुबह 10 बजे से 1:15 बजे तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल 2023 तक होगी।
परीक्षा का आयोजन सुबह 2 बजे से दोपहर 5:15 बजे तक होगी। इसके साथ ही पंजाब बोर्ड ने 5वीं और 8वीं परीक्षा के लिए भी टाइम टेबल जारी किया है। जिसके अनुसार 5वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 6 मार्च और 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक चलेगी।

