फरीदकोट में हुई डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों में से 4 को पकड़ लिया है। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए 3 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि एक पंजाब के हैं। एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के बख्शीवाला से गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी से पूछताछ कर रही है। स्पेशल सेल के सभी अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं। स्पेशल सेल यह पता लगाने में जुटी है कि डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या की साजिश में कौन-कौन शामिल हैं? साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उनको हायर किया था और कितने पैसे दिए थे? इसके अलावा कहां से हथियार आया और कब से यह प्लानिंग हो रही थी? यह भी जानने में पुलिस जुटी हुई है।
साथ ही स्पेशल सेल हत्या के पीछे की वजह सिर्फ बेदअबी है या कुछ और मकसद है। इस से पहले फरीदकोट में गुरुवार सुबह डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उस समय हुई थी, जब परदीप अपनी दुकान खोलने जा रहा था। हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे। इन बदमाशों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में डेरा प्रेमी का गनमैन और उसका एक पड़ोसी घायल भी हुआ था।

