कपूरथला (ब्यूरो) एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया ने अपने मुख्यालय कपूरथला में नेशनल प्रेस डे मनाया। इस अवसर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख मनदीप सिंह गिल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदीप गिल ने कहा कि कलम में जो शक्ति होती है वो तलवार में भी नहीं होती है। प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।
उन्होंने कहा कि हर साल राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज के लिए निडर होकर काम करने वाले पत्रकार सम्मानित किये गए । इस अवसर पर कपूरथला के वरिष्ठ पत्रकार गौरव मढ़िया को वीर पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया का जिला मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष कंवरदीप सिंह भाटिया, रितु शहरी संयुक्त सचिव महिला प्रकोष्ठ, मनप्रीत सिंह शहरी युवा उपाध्यक्ष, अंकित कपूर, सिमरन कौर, अजय आदि मौजूद रहे। थे

