By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Gurdaspur > ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल
GurdaspurPunjab

ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल

Talk Hindustan
Last updated: 2026/03/05 at 4:02 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
ज्वेलर्स के परिवार को बंधक बना 3 करोड़ लूटे, पत्नी के सिर पर तानी पिस्टल
SHARE

पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार सुबह एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। निहंग सिंह के वेश में आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के घर में घुसकर करीब 3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और नकदी लूट ली। घटना के दौरान बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह घटना जेल रोड स्थित स्कीम नंबर-5 इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ज्वेलर्स वरुण महाजन के घर सुबह करीब 8 बजे पांच लोग निहंग सिंह के बाणे में पहुंचे। उस समय घर का ड्राइवर सरबजीत सिंह बाहर गाड़ियां साफ कर रहा था। बदमाशों ने उससे बात की और उसे घर के अंदर मालिक को बुलाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर अंदर गया, सभी बदमाश उसके पीछे-पीछे घर में घुस आए।

घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार को डराना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके गुरुओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की है, इसलिए वे बात करने आए हैं। इसी दौरान एक बदमाश ने ज्वेलर्स की पत्नी नेहा महाजन के सिर पर पिस्टल तान दी और पूरे परिवार को एक जगह इकट्ठा कर लिया।

इसके बाद लुटेरों ने सभी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। ड्राइवर सरबजीत सिंह को एक कमरे में, नेहा महाजन और उनके दो बच्चों कृष और शिखर को दूसरे कमरे में तथा वरुण महाजन को तीसरे कमरे में बंद कर दिया गया। बदमाशों ने घर की सभी चाबियां अपने कब्जे में ले लीं और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर की तलाशी ली।

लुटेरे घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। जाते समय वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए और परिवार की कार लेकर मौके से भाग निकले। पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति लूटकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

TAGGED: Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आंखों के निशुल्क कैंप में 284 मरीजों की जांच, 43 मरीजो के निशुल्क किए जाएंगे ऑपरेशन आंखों के निशुल्क कैंप में 284 मरीजों की जांच, 43 मरीजो के निशुल्क किए जाएंगे ऑपरेशन
Next Article बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?