By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जेई और ठेकेदार 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > जेई और ठेकेदार 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
Punjab

जेई और ठेकेदार 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Talk Hindustan
Last updated: 2025/11/27 at 8:24 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
जेई और ठेकेदार 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
SHARE

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2025: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजीलेंस ब्यूरो ने आज दसूहा जिला होशियारपुर में पीएसपीसीएल के जूनियर इंजीनियर निर्मल सिंह और सरकारी मंज़ूरशुदा ठेकेदार सतनाम सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता जो तहसील दसूहा का निवासी और टैक्सी चालक है के पास गांव में 13 मरले का प्लॉट है, जिसमें से तीन-फ़ेज़ तारें पड़ोस के कांता पुत्र देसा सिंह की मोटर तक जाती थीं। शिकायतकर्ता ने पीएसपीसीएल सब-डिवीजन दसूहा में आवेदन देकर इन तारों को प्लॉट के एक ओर तब्दील करवाने की मांग की थी।

उन्होंने आगे बताया कि जेई निर्मल सिंह ने साइट सर्वे किया और शिकायतकर्ता से अनुमान तैयार करने के लिए 5,000 रुपये की मांग की । इसके बाद उसने रिश्वत के 5,000 रुपये और मांग लिए। बाद में जेई निर्मल सिंह और ठेकेदार सतनाम सिंह दोबारा शिकायतकर्ता के घर पहुंचे, जहाँ ठेकेदार ने तारें बदलने के लिए 12,000 रुपये की मांग की। बातचीत के बाद शिकायतकर्ता 10,000 रुपये देने पर तैयार हो गया, जबकि जेई ने पहले मांगे गए बचे 5,000 रुपये भी देने के लिए कहा।

हालाँकि ठेकेदार ने मंज़ूरशुदा नक्शे के अनुसार तारें बदल दी थीं, लेकिन शिकायतकर्ता ने उसी दिन रिश्वत नहीं दी। इसके बाद दोनों आरोपी बार-बार फोन करके रिश्वत की मांग करते रहे। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली और साक्ष्य के साथ विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क किया।

जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो यूनिट जालंधर ने योजना बनाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजीलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा तथा आगे की जांच जारी है।

TAGGED: Vigilance Bureau
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਕਤਲ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ASI ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਡਿਸਮਿਸ, ਦੋ ਹੋਰ ਪੀ.ਸੀ.ਆਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁਅੱਤਲ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਨਾਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਜਿਨਸੀ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਤੇ ਕਤਲ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ASI ਮੰਗਤ ਰਾਮ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਡਿਸਮਿਸ, ਦੋ ਹੋਰ ਪੀ.ਸੀ.ਆਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਮੁਅੱਤਲ
Next Article ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੰਮੂ ਤੇ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਦੋ ਲਾਪਤਾ ਨਾਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਬਰਾਮਦ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੰਮੂ ਤੇ ਕਸ਼ਮੀਰ ਤੋਂ ਦੋ ਲਾਪਤਾ ਨਾਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਬਰਾਮਦ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?