कुछ जिलों को छोड़कर आज पंजाब में दोपहर 12 से इंटरनेट सेवाएं बहाल होंगी। लेकिन तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सबडिवीजन अजनाला वाईपीएस चौक मोहाली एयरपोर्ट रोड पर 23 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
बता दें कि पिछले 2 दिनों से बंद इंटरनेट सेवा को आज से चालू करने का आदेश जारी किया गया है। पंजाब के गृह विभाग ने आदेश देते हुए कहा है कि आज यानी कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवा पंजाब में बहाल की जाए। इसके साथ ही कुछ शहरों में इंटरनैट अभी भी 23 मार्च तक बंद रहेगी

