पंजाब के फरीदकोट में पूर्व विधायक और शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर सुबह 7 बजे आय़कर विभाग ने रेड की है। कुछ समय पहले ही दिल्ली शराब घोटाला मामले में दीप मल्होत्रा के बेटे की गिरफ्तारी हुई थी।
सूत्रों से मुताबिक टीम सुबह 4 बजे उनके घर पहुंची। जिसके बाद उनके रिश्तेदारों के घर-ऑफिस भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही दीप मल्होत्रा के खासमखास व जीरा शराब फैक्ट्री का CEO फिरोजपुर स्थित पवन बांसल का घर भी खंगाला जा रहा है। इस दौरान भारी पुलिस फौर्स भी तैनात है।
बता दें कि दीप मल्होत्रा के बेटे का नाम दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सामने आया था। जिसके कारण दीप मल्होत्रा के बेटे को जेल भी जाना पड़ा था। वह अभी कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। दीप मल्होत्रा का परिवार पिछले कई वर्षों से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

