By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: गृह मंत्रालय ने पंजाब के तीन जिलों में बंद की इंटरनेट सेवाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > गृह मंत्रालय ने पंजाब के तीन जिलों में बंद की इंटरनेट सेवाएं
Punjab

गृह मंत्रालय ने पंजाब के तीन जिलों में बंद की इंटरनेट सेवाएं

Talk Hindustan
Last updated: 2024/02/15 at 10:02 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
गृह मंत्रालय ने पंजाब के तीन जिलों में बंद की इंटरनेट सेवाएं
SHARE

किसान आंदोलन के बीच गृह मंत्रालय ने अब पंजाब पर सख्ती करते हुए प्रदेश के तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

पत्र में लिखा गया है कि बिना सूचना दिए इस प्रकार का कदम उठाना नियमों के विरुद्ध है। इन तीनों जिलों में 16 फरवरी शुक्रवार देर रात 12.59 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। अगर आंदोलन का कोई निष्कर्ष नहीं निकलता तो इंटरनेट सेवाएं बाधित किए जाने की प्रक्रिया आगे भी बढ़ सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पब्लिक इमरजेंसी व पब्लिक सेफ्टी रूल्स 2017 का हवाला दिया।

पंजाब सरकार ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इंटरनेट सेवाएं बहाल किए जाने के लिए कहा है। गृह मंत्रालय ने पंजाब के जिला पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में इंटरनेट सेवाएं बंद की हैं। पटियाला के शतराना, समाना,घनौर, देवीगढ़, बलबहेरा में, संगरूर के खनौरी, मोनाक, लेहरा, सुनाम, छजली और पूरे फतेहगढ़ साहिब जिला में इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं।

दरअसल गृह मंत्रालय ने यह कदम किसान आंदोलन के चलते उठाया है। अब तक केवल हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद की थी। पंजाब सरकार ने प्रदेश में जब किसानों को रोकने के लिए किसी प्रकार की सख्ती और ठोस कदम नहीं उठाए, तो गृह मंत्रालय ने ही इसमें हस्ताक्षेप करते हुए अपने स्तर पर इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र द्वारा पंजाब के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करना बिल्कुल गलत है। मामले में केंद्र सरकार को आपत्ति दर्ज करवाई गई है। सीएम भगवंत मान ने खुद इस चीज का संज्ञान लिया है।

किसानों के दिल्ली कूच पर जब हरियाणा सरकार ने पंजाब की सरहद के 300 मीटर के अंदर तक किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे तो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद हस्तक्षेप किया। पंजाब सरकार ने हरियाणा को पत्र लिखकर प्रदेश की सरहद पर या अंदर ड्रोन उड़ाने पर तत्काल रोक लगाने को कहा। पंजाब पुलिस के एडीजीपी जसकरण सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। एडीजीपी गुरुवार सुबह भी शम्भू बॉर्डर पर हरियाणा की ओर से ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागने की घटना का इनपुट लेने पहुंचे। 

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने 12 गांवों में 2 करोड़ की लागत के विकास कार्यों के रखे नींव पत्थर कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने 12 गांवों में 2 करोड़ की लागत के विकास कार्यों के रखे नींव पत्थर
Next Article ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਕਪੂਰਥਲਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਜਾਂਦੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਕਪੂਰਥਲਾ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਣ ਜਾਂਦੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?