फरीदकोट में हुए कत्ल कांड की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बरार ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर ली है जिसमें लिखा है कि उन्होंने बेअदवी का बदला ले लिया पुलिस प्रशासन इतने साल कुछ भी नहीं कर सका
उसमें और लिखा है कि सरकार इंसाफ नहीं कर सकी और हमने इंसाफ कर दिया और इस फायरिंग में जिस पुलिस वाले को नुकसान हुआ है या गोलियां लगी हैं उसके लिए हमें दुख है पर सिर्फ तनखाह के लिए गुरु साहिब के दोषियों की सिक्योरिटी करने वाले पर लाहनत है जो भी किसी धर्म की बेइज्जती करेगा उसका ऐसा ही हश्र होगा
जिन्होंने अब तक धक्का किया है बस उसी के साथ हम ने धक्का किया, गुरू साहिब सबके सांझे हैं। गोल्डी ब्रांड द्वारा फेसबुक पर डाली गई इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है
इस गोलीकांड को लेकर सीएम पंजाब भगवंत मान ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब में शांति भंग करने की इजाजत नहीं है आगे उन्होंने कहा है कि इस गोलीकांड संबंधी उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए है
गौरतलब है कि आज सुबह 5 अज्ञात युवकों द्वारा डेरा प्रेमी की फ्रीदकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है

