मोगा में सोमवार को एक और दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा गांव कड़ाहेवाला के पास वर्ना गाड़ी और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। हादसे में कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सुबह 3 बजे हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है।

साथ ही कार और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार हादसा कस्बा फतेहगढ़ पंजतुर के गांव कड़ाहे वाला के नजदीक देर रात करीब तीन बजे हुआ। यहां ट्रक और वरना गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोगा जिले के गांव शेरपुर तैयबा के रहने वालों के तौर पर हो रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है की घटना सुबह करीब दो और तीन बजे के बीच हुई है।

