By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Bathinda > तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत
BathindaPunjab

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत

Talk Hindustan
Last updated: 2026/01/17 at 12:22 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराई, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत
SHARE

बठिंडा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सभी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों, अंकुश, भरत, चेतन और सतीश—के साथ फॉर्च्यूनर में यात्रा कर रही थीं। जैसे ही उनका वाहन गांव गुरथड़ी के समीप मैन हाईवे पर पहुंचा, तेज रफ्तार के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और वाहन सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गाड़ी सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

TAGGED: Accident
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एलपीयू ने 39वें एआईयू नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी जीती एलपीयू ने 39वें एआईयू नॉर्थ ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी जीती
Next Article वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाके से इलाके में फैली दहशत, बाल-बाल बचे लोग वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाके से इलाके में फैली दहशत, बाल-बाल बचे लोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?