दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकाैर सिंह ने आज कहा कि उन्हें जिस जीप में सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी उसको ठीक नहीं करवाया है। अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह इस जीप को लेकर पंजाब की सड़कों पर घूमेंगे। इस जीप पर सिद्धू की तस्वीरें लगाएंगे। बलकाैर सिंह अपने ह्दयरोग का इलाज करवाने के बाद रविवार को दोबारा लोगों से गांव मूसा में हवेली में मिले, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपना रोष व्यक्त किया।
इसी दौरान बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के लास्ट राइड गीत के फिल्माने के एक किस्से को भी साझा किया। उनका कहना था कि शायद सिद्धू मूसेवाला को अपनी मौत का पता था। द लास्ट राइड में उसने अपनी चिता खुद जलाई थी। यह देखकर सिद्धू के गनमैन भी गुस्सा हो गए थे. लेकिन क्या पता उसे अपनी मौत का पहले ही पता चल चुका था।

