गातार भारी बारिश के चलते पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। सरकार का कहना है कि पिछले काफी दिनों से राज्य में भारी बारिश हो रही है और कुछ दिन और भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसकों लेकर राज्य में सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। सरकार के आदेश मुताबिक राज्य के प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल चार दिन बंद रहेंगे।

48 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जिला प्रशासन ने कहा कि बारिश से पैदा हुई परिस्थितियों पर जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी टीमें सक्रिय हैं और मौसम विभाग की ओर से जारी 48 घंटे की चेतावनी को देखते हुए 24 घंटे मुस्तैदी बरती जा रही है।

