अजनाला में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। अजनाला थाने की एसएचओ सुपिंदर कौर ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात को हुई। मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (35), उनकी पत्नी संतोष कौर (32) बेटी प्रीत कौर (7) और बेटे सोनू (5) के तौर पर हुई है। सभी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

