मोहाली के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है। जिस के बाद भारी संख्या पुलिस और बम स्कॉर्ड की टीम मौके पर पहुंची। और जांच शुरू कर दी।
मौके पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।जिस के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। बम की सुचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

