चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के मेयर बन गए हैं। भाजपा को 18 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 7 और आप उम्मीदवार को 11 वोट मिले है। वोटिंग से पहले ही भाजपा की जीत के कयास लगाए जा रहे थे। इस बार चुनाव सिक्रेट बैलेट वोटिंग की जगह पार्षदों के हाथ खड़े कर हुआ। पहली बार तीनों पार्टियां मेयर का चुनाव लड़ रही थीं। पिछले 2 चुनाव में AAP और कांग्रेस का गठबंधन था। मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी वोटिंग होगी।
मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सौरभ जोशी भावुक हो गए और भाषण देते हुए बोले कि मेरे पिता ने कहा था कि तुम सही रास्ते पर चलो, सब बेहतर होता जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे वार्ड के बुजुर्गों और युवाओं का खूब साथ मिला है।

