By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा द्वारा बिक्रमजीत सिंह चीमा को प्रदेश महासचिव लेने सहित कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनने की ख़ुशी में भाजपा किसान मोर्चा ने बांटे लड्डू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > भाजपा द्वारा बिक्रमजीत सिंह चीमा को प्रदेश महासचिव लेने सहित कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनने की ख़ुशी में भाजपा किसान मोर्चा ने बांटे लड्डू
Punjab

भाजपा द्वारा बिक्रमजीत सिंह चीमा को प्रदेश महासचिव लेने सहित कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनने की ख़ुशी में भाजपा किसान मोर्चा ने बांटे लड्डू

Talk Hindustan
Last updated: 2022/12/04 at 8:00 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
भाजपा द्वारा बिक्रमजीत सिंह चीमा को प्रदेश महासचिव लेने सहित कई नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनने की ख़ुशी में भाजपा किसान मोर्चा ने बांटे लड्डू
SHARE

प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी देश हित के लिए साहसिक निर्णय ले रहे है,साहिब सिंह ढिल्लो

कपूरथला(गौरव मढ़िया )भाजपा द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा को भाजपा का प्रदेश महासचिव व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह,पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य अमनजोत रामूवालिया,पूर्व कैबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया व राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य और जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किए जाने की ख़ुशी में भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान साहिब सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने हैरिटेज सिटी कपूरथला के गांव खोजेवाल में लड्डू बांट कर और एक दूसरे का मुँह मीठा करवाकर ख़ुशी मनाई

और प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर साहिब सिंह ढिल्लो ने कहा कि इन नेताओं के रजनीतिक अनुभव की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी।

उन्होंनेें इन सभी नेताओं को बधाई देते हुए कहा मुझे विश्वास है कि पार्टी उनके मार्गसर्शन में नया गौरव और सफलता हासिल करेगी।अपने सांगठनिक अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले यह नेता भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।ढिल्लो ने कहा कि भाजपा विचारों से जुड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है,इसलिए देशभर में भाजपा की सरकारें बनती हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर पूरे देश में भाजपा का विस्तार करने में अनगिनत कार्यकर्ताओं ने त्याग व परिश्रम किया जिसका परिणाम है कि आज केन्द्र व देश के कई राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में हमें अपनी भूमिका की जानकारी होनी चाहिए।हमारा काम नए लोंगो को पार्टी से जोड़ना है,हमारा लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम करते हुए भारत माता को परम वैभव तक ले जाना होना चाहिए।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी हैं,जिस तरह के श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में हैं वैसे कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दल में नहीं हैं।

इन्हीं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन कार्य में सक्रियता का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दूसरी बार प्रचण्ड बहुत के साथ 2019 में दुबारा भाजपा की सरकार बनी और अब तीसरी बार भी 2024 में प्रचण्ड बहुत के साथ भाजपा कि सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद के सिद्धान्त पर चलते हुए केन्द्र की मोदी सरकार समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि एक देश,एक विधान,एक प्रधान का संकल्प सिर्फ मोदी और अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा आज पूरा देश कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केन्द्र सरकार के साहसिक फैंसलों के साथ खड़ा है।ढिल्लो ने कहा कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा कुशल नेतृत्व है।जिस नेतृत्व के साथ पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है।जिन अपेक्षाओं के साथ देश ने मोदी जी को जनादेश दिया था,उन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए मोदी जी साहसिक निर्णय ले रहे है और उन निर्णयों से एक भारत,श्रेष्ठ भारत,समृद्ध भारत तथा शक्तिशाली भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी,हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,सीनियर नेता महिंदर सिंह ब्लेर,जिला सचिव रिंपी शर्मा,जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला सचिव अश्वनी तुली,लक्की सरपंच,सुखजिंदर सिंह,विक्की गुजराल,कमल प्रभाकर,राजिंदर सिंह धंजल,सन्नी बैंस,साहिल शर्मा,आकाश कालिया,आभा आनंद आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर मनोरंजन कालिया का रणजीत सिंह खोजेवाल ने किया स्वागत भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनने पर मनोरंजन कालिया का रणजीत सिंह खोजेवाल ने किया स्वागत
Next Article दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शाखा कपूरथला में साप्ताहिक सत्संग समारोह आयोजित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शाखा कपूरथला में साप्ताहिक सत्संग समारोह आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?