By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को बंद कर शुरू की विकास की नई राजनीति:-जेपी नड्डा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को बंद कर शुरू की विकास की नई राजनीति:-जेपी नड्डा
PunjabJalandhar

भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को बंद कर शुरू की विकास की नई राजनीति:-जेपी नड्डा

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/14 at 8:00 PM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
SHARE

भाजपा ने हर वर्ग के हित का ध्यान रखकर बनाई लाभदायक नीतियां : नड्डा

भाजपा ने जो कहा, वो किया और जनता की अपेक्षाओं को भी पूर्ण करके दिखाया : जेपी नड्डा

केंद्र सरकार ने किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु शुरू की कई योजनाएं : नड्डा

भाजपा बनाएगी पंजाब को नशा मुक्त, कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त और खुशहाल पंजाब: अश्वनी शर्मा

नड्डा ने देश सहित पंजाब में 2014 से पहले व उसके बाद के भारत की हुई प्रगति व उपलब्धियां रखी जनता के सामने।

जालंधर, 14 जून , केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश सहित पंजाब में भी चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत हर लोकसभा में विशाल रैली कर केंद्र की भाजपा सरकार की 9 वर्ष की भारत की प्रगति व उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जेपी नड्‌डा ने रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में विशाल रैली को संबोधित किया। अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस रैली में होशियारपुर पहुँचने जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर स्वागत किया।

Hoshiarpur: BJP National President and MP JP Nadda Welcomed by ashwani sharma punjab president during under Maha Sampark Abhiyan in hoshiarpur on wednesday. Photo by Harinder Pal

                जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की NDA सरकार ने ज़मीनी स्तर पर जो काम किया है वो काम 70 सालों में किसी पार्टी ने नहीं किया है। 2014 से पहले का भारत और अभी के भारत में काफ़ी अंतर है। 2014 से पहले के भारत में त्तकालीन सरकार निर्णय नहीं ले पाती थी। काम को लटकाना उनका काम था। 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार भी चरम पर था। 2014 के बाद देश ने भूतपूर्व तरक़्क़ी की है। भारत आज मोदी सरकार के नेतृत्व में वंशवाद से निकलकर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देश प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के परामर्श के बिना कोई कार्य नहीं करते। हर देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को बड़े ध्यान से सुना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में विकास की आंधी चल रही है।

Hoshiarpur: BJP National President and MP JP Nadda walcomed by ashwani sharma punjab president & minister som parkash during under Maha Sampark Abhiyan in hoshiarpur on wednesday. Photo by Harinder Pal

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गरीब कल्याण के कार्यक्रम में पंजाब की धरती में बोलने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को अम्लीजामा पहनाने का काम बीजेपी की तरफ़ से किया जा रहा है। गरीब जनता को मुफ्त अनाज देने का काम मोदी सरकार ने किया और इसके लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई। आज देश में इन 9 सालों में ग़रीबी 10 प्रतिशत से कम हो गई। आम जनता की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रख कर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत सम्पूर्ण भारत में की गई

जिसके अंतर्गत हर जरूरतमंद गरीब के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज सुविधा उपलब्ध करवाई गई। OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। गुरूद्वारे के लंगर पर GST हटाने का काम किया जिसके तहत 300 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान मोदी सरकार वहन करती है। करतारपुर कोरिडोर खोलने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। 1984 की सिख नस्लकुशी के दोषियों को सज़ा दिलवाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया। गाँव तेजी से प्रगतिशील बनने की ओर अग्रसर हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु उन्हें नई टेक्नोलोजी से लैस होने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें कृषि संबंधी औजार सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 11.78 करोड़ रुपए सालाना पंजाब में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के हित्त को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाओं बनाईं व उन्हें धरातल पर उतारा।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर गर्मी व् बारिश के बावजूद रैली स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं व् आम जनता का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को हर पटल पर बढ़त दिलाई है और हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा का हर नेता जनता का लोकप्रीय है। कोई अन्य पार्टी पंजाब को नशा मुक्त, कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त और खुशहाल पंजाब नहीं बना सकी है। पंजाब तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पंजाब को बहुत कुछ किया है। पूरा पंजाब अब बीजेपी के साथ है और बीजेपी में पंजाब का भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को 4 कलस्टर में बाँटा गया है।.

इन कलस्टरों में केंद्रीय मंत्रीयों द्वारा जनता से रु-ब-रु होकर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क महाअभियान के समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। इस संपर्क अभियान के तहत भाजपा करीब 5 लाख परिवारों से सीधा संपर्क कर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। इस महाअभियान के तहत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में टू-व्हीलर रैली, जनसंपर्क सभा, गांवों में प्रवास, संवाद, गौरव यात्रा, मोदी मित्र मंडल जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर नड्डा के साथ मंच पर गजेंदर सिंह शेखावत, सौदान सिंह, सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, डॉ. नरेंदर सिंह रैना, सुनील जाखड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जंगी लाल महाजन, जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष बराला, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत बादल, जनार्दन शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पुलिस कमिश्नर ने साढ़े 8 करोड़ लूटकांड के मास्टमाइंड का किया खुलासा, 5 करोड़ रुपए कैश बरामद पुलिस कमिश्नर ने साढ़े 8 करोड़ लूटकांड के मास्टमाइंड का किया खुलासा, 5 करोड़ रुपए कैश बरामद
Next Article एलपीयू ‘एक्सीलेंट वालंटियरिज्म’ की गोल्डन ट्रॉफी से सम्मानित हुआ एलपीयू ‘एक्सीलेंट वालंटियरिज्म’ की गोल्डन ट्रॉफी से सम्मानित हुआ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?