पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है ,कांग्रेस पार्टी के हल्का भूलथ के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सुखपाल सिंह खैरा को चंडीगढ़ से उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है, खैरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह पांच बजे के करीब चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है।
सुखपाल सिंह खेड़ा पर पुराने एक मुकदमे एनडीपीएस केस में गिरफ्तार किया गया है सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस पार्टी के हल्का भूलथ से से विधायक है
जानकारी के मुताबिक जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के आवास पर रेड की थी और इसके बाद विधायक सुखपाल सिंह खैरा को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया
वहीं हाल ही में खैरा ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी में हुए खर्च को लेकर भी सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने पूछा कि राघव जैसा आम आदमी ऐसी शादी का खर्च कैसे उठा सकता है? कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल पूछा कि AAP के राघव चड्ढा जैसा ‘आम आदमी’ कैसे 7 स्टार होटल में इतनी धूमधाम से शादी का जश्न मना सकता है? उन्होंने कहा कि इस तरह के होटल में एक रात के लिए आपको 10 लाख रुपये तक खर्च करने होते हैं।

