By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट
PunjabAmritsar

अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट

Talk Hindustan
Last updated: 2024/06/26 at 9:03 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
अमृतसर में बड़ी वारदात : लुटेरों ने परिवार को बंधक बना कर 1 करोड़ रुपए और 3 किलो सोने की लूट
SHARE

पंजाब के अमृतसर में बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कोर्ट रोड पर गली टोकरियां वाली में आढ़ती गौरव कुमार के घर में घुसे चार नाकाबपोश लुटेरे उनके बुजुर्ग माता-पिता को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये की नकदी और करीब तीन किलो सोने के गहने लूट कर ले गए। वारदात बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। उस समय गौरव के माता-पिता जीया लाल और बिमला देवी घर पर अकेले थे। गौरव अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे।

वारदात के दौरान लुटेरे करीब एक घंटे तक घर पर रहे और घर की हर कमरे को खंगाला। जाते समय लुटेरे अल्मारी में पड़ी पिस्तौल और एक्टिवा भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार पेशे से आढ़ती है। सोमवार से ही वह किसी काम से घर से बाहर थे। पिता जीया लाल और मां बिमला देवी घर में अकेले थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह चार बजे भी माता-पिता सैर के लिए घर से निकलते लगे थे। पहले से घर के बाहर खड़े लुटेरे उन्हें धक्का देकर अंदर ले गए। दो आरोपियों के पास दातर एक के पास पिस्तौल थी। पिता जीया लाल ने जब शोर मचाकर विरोध करना शुरू किया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल बट से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। लुटेरों ने माता-पिता के हाथ पैर बांद दिए और कमरे में बंद कर दिया।

सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच में पुलिस को मिले सुराग
वहीं वारदात के तुरंत बाद एक्टिव हुई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम को मौके से कई तरह के फिंगर प्रिंट मिले हैं, जिनका मिलान किया रहा है। इसके अलावा घर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी में भी पुलिस के हाथ काफी कुछ लगा है। पता चला है कि लुटेरे कार में सवार होकर आए थे। पुलिस उसी कार का पता लगाने में जुटी है।

कुछ संदिग्ध भी हिरासत में लिए
पुलिस ने कई जगह छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि लुटेरे अभी गिरफ्त में नहीं आए है। लेकिन, पुलिस ने अपने सभी मुखबिरों को एक्टिव कर दिया है। उन सभी से भी लुटेरों के बारे अहम जानकारियां मिल रही हैं। थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह ने कहा कि जांच चल रही है और काफी सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही लुटेरों को ट्रेस कर लिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए एलपीयू ने मेडिकल लैब के क्षेत्र में वर्कशाप आयोजित की, पंजाब भर से 1200 से अधिक लैब प्रैक्टिशनर आए
Next Article एक्साईज विभाग द्वारा 3700 लीटर नाजायज लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट एक्साईज विभाग द्वारा 3700 लीटर नाजायज लाहन बरामद, मौके पर की नष्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?