By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कर्नल और उनके बेटे को बेसबैट से मारने पर पंजाब पुलिस पर बड़ा एक्शन, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > कर्नल और उनके बेटे को बेसबैट से मारने पर पंजाब पुलिस पर बड़ा एक्शन, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड
PunjabPatiala

कर्नल और उनके बेटे को बेसबैट से मारने पर पंजाब पुलिस पर बड़ा एक्शन, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/17 at 10:45 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
कर्नल और उनके बेटे को बेसबैट से मारने पर पंजाब पुलिस पर बड़ा एक्शन, 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड
SHARE

पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। एसएसपी नानक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 13-14 मार्च की रात राजेंद्र हॉस्पिटल के बाहर एक घटना हुई थी। सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ पुलिस की झड़प हुई। इस घटना का हमें बहुत दुख है। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। ऐसी घटना पहले कभी नहीं घटी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 45 दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम सेना के अधिकारी के मामले में माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं। कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पति पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे अंगद सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रौनी सिंह और उनके लगभग 10 पुलिसकर्मियों ने डंडों, बेसबॉल के बैट और कुछ तेजधार हथियारों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उनके पति को कई चोटें आई हैं। उनका बायां हाथ टूट गया। जबकि बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नल की पत्नी ने शिकायत में यह भी बताया था कि घटनास्थल की फुटेज में सब कुछ साफ है। घटना के बाद पति और बेटे का बयान बहुत देरी से दर्ज किया गया। लेकिन आज तक संबंधित पुलिस स्टेशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेरे बार-बार अनुरोध करने और सिविल लाइन्स, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई है।

TAGGED: Police news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ, ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਸਮੂਹ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ, ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਸਮੂਹ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ
Next Article ਫਰਜ਼ੀ ਇੰਤਕਾਲ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਪੀੜਿਤ ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਢਿਲਵਾਂ ਬਾਹਰ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ ਫਰਜ਼ੀ ਇੰਤਕਾਲ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਪੀੜਿਤ ਭੈਣਾਂ ਨੇ ਤਹਿਸੀਲ ਢਿਲਵਾਂ ਬਾਹਰ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?