पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंगलवार को मंजूरी दे दी। नई नीति एक अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। शहर में ठेकों का आवंटन और शराब की बिक्री अब इसी नीति के तहत की जाएगी। नीति में सबसे अहम है कि अब शहर में शराब के ठेके रात 12 बजे तक खुलेंगे
नीति में लो अल्कोहलिक ड्रिंक्स को बढ़ावा देने के लिए बीयर, वाइन, आरटीडी (रेडी टू ड्रिंक) आदि पर लाइसेंस फीस और ड्यूटी नहीं बढ़ाई गई है। इसके अलावा भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने अब शराब पर लगाए जा रहे गौ सेस को घटा दिया है लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए क्लीन एयर सेस लगेंगे

