जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर जबरदस्ती वसूली के आरोप में हुई है। आरोप है कि सुरिंदर ने शिकायतकर्ता सुनील से दस लाख रुपये मांगे थे।
विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के पिता सुरिंदर कंबोज पर एक्सटॉर्शन के आरोप लगे है। उन पर आईपीसी की धारा 384, 389, 34 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
जगदीप कंबोज गोल्डी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सुखबीर सिंह बादल को हराकर चुनाव में जीत हासिल की थी। सुरिंदर कंबोज को थोड़ी देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी अवनीत कौर ने इस सारे मामले की पुष्टि की है, वही विधायक कंबोज का कहना है कि उनके पिता के उनकी बातचीत नहीं है, वो परिवार से अलग रहते है।

