पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की संयुक्त कार्रवाई में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार उनके कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की। बताया जा रहा है कि, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कुछ लोगों के ख़िलाफ़ मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में सुबह यह छापा पड़ा। इसमें संजीव अरोड़ा का चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर भी उन पांच जगहों में शामिल है, जहां छापे मारे गए। रेड में दिल्ली और गुरुग्राम (हरियाणा) के भी कई ठिकाने हैं, इनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी का दफ़्तर भी शामिल है।
इस कारर्वाई को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, जैसे ही बंगाल चुनाव ख़त्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज़ ईडी की रेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों में मोदी जी ने पंजाबियों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया है।

