By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: PUNJAB BUDGET: पंजाब में विदेशों की तर्ज पर बनेगी सड़कें, अब सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी सरकारी सेवाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > PUNJAB BUDGET: पंजाब में विदेशों की तर्ज पर बनेगी सड़कें, अब सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी सरकारी सेवाएं
PoliticsPunjab

PUNJAB BUDGET: पंजाब में विदेशों की तर्ज पर बनेगी सड़कें, अब सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी सरकारी सेवाएं

Talk Hindustan
Last updated: 2025/03/26 at 8:06 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
PUNJAB BUDGET: पंजाब में विदेशों की तर्ज पर बनेगी सड़कें, अब सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी सरकारी सेवाएं
SHARE

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार का चौथा बजट पेश कर दिया है। उन्होंने ‘मेरा पंजाब, बदलता पंजाब’ थीम के तहत 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा है। वहीं, इस बजट में पहली बार युवाओं को नशों से विमुख करने के लिए खेलों से जोड़ने का प्रयास किया है। पंजाब सरकार राज्य में नशीले पदार्थों के प्रचलन और नशा मुक्ति केंद्रों के उपयोग को समझने के लिए पहली बार ‘ड्रग जनगणना’ करेगी।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एक मार्च 2025 से ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य जड़ों से नशे को मिटाना है और कुछ ही दिनों में 2,136 FIR दर्ज की गईं और 3,816 ड्रग तस्कर गिरफ्तार हुए। सीमा पार ड्रग तस्करी रोकने के लिए 110 करोड़ का बजट आवंटित, जिसमें 5,000 होम गार्ड BSF के साथ तैनात होंगे और एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार ‘ड्रग जनगणना’ की जाएगी, जिसके लिए 150 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसका मतलब पंजाब में नशा कर रहे लोगों की गिनती की जाएगी। सेहत बीमा कवर योजना के तहत 65 हजार परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट नशीली दवाओं की समस्या और स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्रित है जिसके तहत सरकार राज्य में पहली बार ‘ड्रग जनगणना’ करवाएगी। सरकार इंडस्ट्री के लिए भी नई पॉलिसी लाएगी। इसके प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं।

– वित्त मंत्री चीमा ने कहा- सरकारी सेवाएं 50 रूपये में मिलेंगी। अभी 406 डोर स्टैप डिलीवरी की फीस 120 रुपए है। लोगों को सिर्फ 50 रुपए देने होंगे। बाकी 70 रुपए पंजाब सरकार देगी। इसके साथ 166 कस्बों में साफ सफाई, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें प्रदान के लिए 225 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं।

– चीमा ने बताया कि सड़कें विदेशों की तर्ज पर बनाई जाएंगी। अब विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का फैसला लिया। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और 50 किलोमीटर सड़कों विदेशों की तर्ज पर बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 5.983 करोड़ बजट रखा है।

– पंजाब में 90 प्रतिशत परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली क्षेत्र में 7,614 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसके अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जाएगी। आजादी के 78 वर्षों के बाद भी कई गांवों में सड़क प्रकाश व्यवस्था नहीं थी; अब “मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना” के तहत 2.5 लाख सड़क बत्तियां लगाई जाएंगी।

– चीमा ने कहा- 2 साल में 12,581 गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। बदलते पिंड बदला पंजाब लागू करेंगे। इसमें 5 स्कीमें होगी। गांव के छप्पड़ों की सफाई, सीवरेज ट्रीममेंट स्थापित करना, खेल मैदानों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाना शामिल हैं। यह काम सालों से नहीं किए हैं। 3,500 करोड़ का बजट इसके लिए रखा है। ग्रामीण सड़कों को सुधारा जाएगा।

– पंजाब के सेहत क्षेत्र के लिए 2 फैसले लिए जा रहे हैं। पहली बार आगामी साल में सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। दूसरा फैसला यह है कि बीमा कवर 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का रहेगा। सारे परिवारों को सेहत कार्ड मिलेगा। 778 करोड़ रुपए रखे हैं। फरिश्ते स्कीम के लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਬਜਰੰਗ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ 25 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਲਈ ਬਜਰੰਗ ਦਲ ਦੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਬਜਰੰਗ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ 25 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਲਈ ਬਜਰੰਗ ਦਲ ਦੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ
Next Article Punjab budget 2025-26 : नशा मुक्ति पर 150 करोड़ खर्च करेगी सरकार, 347 ई-बसों के लिए 300 करोड़ का एलान Punjab budget 2025-26 : नशा मुक्ति पर 150 करोड़ खर्च करेगी सरकार, 347 ई-बसों के लिए 300 करोड़ का एलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?